DDBMS (Distributed Database Management System)? - वितरित डेटा बेस मैनेजमेंट सिस्टम

DDBMS (Distributed Database Management System) - वितरित डेटा बेस मैनेजमेंट सिस्टम:- 
 यह एक ऐसा कंप्यूटेशन डेटाबेस है जो की वास्तव में तो एक ही होता है परंतु यह विभिन्न कंप्यूटर्स पर फैला हुआ होता है होता है होता है, अर्थात वितरित होता है, इसलिए इसे वितरित डेटाबेस भी कहा जाता है। समस्त क्लाइंट कंप्यूटर जिन पर वितरित डेटाबेस उपलब्ध है वे सभी नेटवर्क व कम्युनिकेशन मीडिया के माध्यम से आपस में जुड़े हुए होते हैं जिन्हें साइट या नोड कहा जाता है। यदि कंप्यूटर के मध्य नेटवर्क नहीं है तो  DDBMS  का  भी प्रयोग  नहीं किया जा सकता। इसके अतिरिक्त  जो server एक ही जगह पर हैं  कुछ दूरी पर है, या एक ही शहर में है,  उन्हें नेटवर्किंग के अन्य  माध्यमों जैसे LAN,MAN,  WAN, आदि  से भी  सकता है।
DDBMS  में आवश्यक होता है कि  यदि सभी सर्वर  विभिन्न शहरों या  देशों में है  तो इसके लिए समस्त  डेटाबेस ऑनलाइन होने चाहिए । इस प्रकार के डेटाबेस में एक जैसी या  भिन्न भिन्न प्रकार की सूचनाएं  हो सकती है।
DDBMS (Distributed Database Management System) - वितरित डेटा बेस मैनेजमेंट सिस्टम
वितरित डेटाबेस (Distributed Database) से लाभ:-
1. इसके अंतर्गत विभिन्न sites आपस में जुड़ी होती है। अतः प्रयोगकर्ता जो किसी एक विशिष्ट site की पहुंच में है वह किसी अन्य साइट से भी डाटा को प्राप्त कर सकता है।
2. इसके अंतर्गत डाटा केवल एक कंप्यूटर पर संग्रहित ना होकर विभिन्न कंप्यूटरों पर संग्रहीत होता है, जिससे कभी सिस्टम के फेल होने पर अधिक डाटा के खोने का नुकसान नहीं होता है।
3. इसके अंतर्गत remote site के द्वारा डेटाबेस का वांछित भाग ही अपडेट हो सकता है, संपूर्ण डेटाबेस एक site अपडेट नहीं हो सकता है।
4. केंद्रीकृत कम्युनिकेशन सिस्टम के बजाय इस प्रकार के डेटाबेस कम्युनिकेशन की लागत कम होती है।
वितरित डेटा बेस (Distributed Database) से हानियाँ:-
1. इसके सॉफ्टवेयर खासतौर से डिजाइन किए गए व जटिल होते हैं जिन्हें क्रियान्वित करना महंगा होता है।
2. संपूर्ण डाटा नेटवर्क पर होता है तो डाटा leak होने की संभावना बनी रहती है।
3. यदि डेटाबेस के डाटा को ठीक प्रकार से वितरित नहीं किया गया है तो उस डाटा की रिकेक्स्ट को पूर्ण होने मैं अधिक समय लगता है।
4. इसके डाटा को हैकर के द्वारा हैक किया जा सकता है।

टिप्पणियाँ